बिग बॉस 19: पहला हफ्ता विवाद, रोमांस और रिकॉर्ड तोड़ TRP के नाम

बिग बॉस 19 का पहला हफ्ता बेहद धमाकेदार रहा। वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार अभिनव बाजाज पहले एलिमिनेशन के लिए सबसे कमजोर दावेदार साबित हो रहे हैं, वहीं गौरव खन्ना सबसे आगे चल रहे हैं। इस बीच शो में मृदुल तिवारी और नतालिया जानोशेक की नजदीकियों ने सभी का ध्यान खींचा, जिनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और सलमान खान ने भी उनकी बॉन्डिंग की तारीफ की। वहीं, सिंगर अमाल मलिक ने शो में अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात करते हुए रिश्तों, डिप्रेशन और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं को शेयर किया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बिग बॉस 19 ने रिकॉर्ड कायम किया है और लॉन्चिंग एपिसोड ने अब तक का सबसे बड़ा व्यूअरशिप रिकॉर्ड बनाया है।

Share

Similar Posts