| |

गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर सेंधवा में जश्न: कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी; आतिशबाजी कर मनाई खुशी

सेंधवा। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद और भाजपा नेता गजेन्द्रसिंह पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर सेंधवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मंगलवार दोपहर किला परिसर स्थित नगर पालिका अध्यक्ष के जनसंपर्क कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

मिठाई बांटकर आतिशबाजी की
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान भाजपा का ध्वज लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, ‘निमाड़ की नैय्या-गजु भैयाजी’ और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

बोले- पूरे निमाड़ के लिए गौरव का क्षण
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र के आदिवासी नेता और किसान पुत्र गजेन्द्रसिंह पटेल को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलना पूरे निमाड़ के लिए खुशी की बात है। इससे क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी ने कहा कि पटेल को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलना पश्चिम निमाड़ के लिए गौरव की बात है। जिला उपाध्यक्ष छोटू चौधरी ने कहा कि उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है।

युवाओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भाजपा नेता गणेश राठौड़ ने नियुक्ति को युवाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। युवा मोर्चा नेताओं विवेक तिवारी और रोहित गर्ग ने भी पटेल को शुभकामनाएं दीं।

 

 

Share