| |

इंदौर में जनसुनवाई: कलेक्टर के सामने पहुंचे 267 आवेदन; जरूरतमंदों को मौके पर मिली मदद

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में कुल 267 आवेदन प्राप्त हुए।

सभी आवेदनों को दर्ज किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी तत्काल मदद वाले मामलों में मौके पर सहायता भी दी गई।

शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में मौके पर मदद
कलेक्टर ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जिन समस्याओं में तत्काल सहायता की जरूरत थी, उनमें मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार मौके पर ही मदद दी गई। शेष मरीजों के इलाज के लिए फॉलोअप किया जा रहा है।

सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जानी थी, उन्हें भी दर्ज कर लिया गया है।

Share