इंदौर में पुलिसकर्मियों और दुकानदार के बीच विवाद: रात में दुकान खोलने पर जताई आपत्ति; CCTV फुटेज सामने आया

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में देर रात दुकान खोलने को लेकर पुलिसकर्मियों और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार हर्षित जैन ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आए हैं।
हर्षित जैन ने मामले को लेकर भंवरकुआं थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि रात 3 बजे दुकान खुली थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद दोनों पक्षों को बुलाया
CCTV फुटेज सामने आने और वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके बयान लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज समेत घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिसकर्मी ने की मारपीट
एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि दुकानदार हर्षित जैन ने लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि रात 3 बजे दुकान खुली थी, तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और मारपीट की। फिलहाल दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों और CCTV फुटेज की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।