| | | |

इंदौर में 101 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ सप्लायर गिरफ्तार: नाबालिग को साथ लेकर करता था सप्लाई; 11.50 लाख का माल जब्त

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहीद पेट्रोल पंप के पास दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 101 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स के अलावा एक मोबाइल फोन और बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

देवास के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
दोनों आरोपी देवास के रहने वाले हैं। इनमें एक नाबालिग है। मुख्य आरोपी की पहचान राहुल परमार निवासी चाणक्यपुरी, देवास के रूप में हुई है।

आरोप है कि राहुल नाबालिग को साथ लेकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक राहुल परमार के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ड्रग्स कहां से लाते थे
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आते थे और इंदौर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

Share

इंदौर में 101 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ सप्लायर गिरफ्तार: नाबालिग को साथ लेकर करता था सप्लाई; 11.50 लाख का माल जब्त

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहीद पेट्रोल पंप के पास दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 101 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स के अलावा एक मोबाइल फोन और बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

देवास के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
दोनों आरोपी देवास के रहने वाले हैं। इनमें एक नाबालिग है। मुख्य आरोपी की पहचान राहुल परमार निवासी चाणक्यपुरी, देवास के रूप में हुई है। आरोप है कि राहुल नाबालिग को साथ लेकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था।

पुलिस के मुताबिक राहुल परमार के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ड्रग्स कहां से लाते थे, जांच जारी