Eyora Jewels ने लॉन्च किया नेचुरल डायमंड सॉलिटेयर ज्वेलरी प्रोग्राम, इंदौर समेत प्रमुख शहरों में विस्तार की तैयारी

इंदौर/रतलाम। तीन दशक से ज्यादा समय से डायमंड कारोबार में सक्रिय अंकित जेम्स की विरासत से प्रेरित Eyora Jewels ने नेचुरल डायमंड ज्वेलरी के क्षेत्र में अपना नया रिटेल प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी का नेतृत्व अंकित शाह, अंकित सिंह किमटी और सम्यक कटारिया कर रहे हैं। कंपनी का फोकस ग्राहकों के बीच नेचुरल डायमंड के प्रति भरोसा बढ़ाने और रिटेल ज्वेलर्स को एक मजबूत ब्रांड प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने पर है।
Eyora Jewels के अनुसार, उसकी सभी ज्वेलरी IGI सर्टिफाइड हैं। प्रत्येक सॉलिटेयर डायमंड के किनारे यानी गर्डल पर Eyora का विशेष निशान भी बनाया जाता है। कंपनी का कहना है कि उसके नेचुरल डायमंड संघर्ष-मुक्त और जिम्मेदारी से सोर्स किए जाते हैं।
रिटेल ज्वेलर्स के लिए खास प्रोग्राम
Eyora ने मौजूदा ज्वेलरी रिटेलर्स के साथ काम करने के लिए नेचुरल डायमंड सॉलिटेयर ज्वेलरी प्रोग्राम तैयार किया है। इसके तहत रिटेलर्स को खास ज्वेलरी कलेक्शन, स्टैंडर्ड मर्चेंडाइजिंग, वेबसाइट और मोबाइल ऐप का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, रिटेल पार्टनर्स को 25 हजार से ज्यादा नेचुरल डायमंड सॉलिटेयर की इन्वेंट्री तक पहुंच भी मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए 100 प्रतिशत बायबैक और एक्सचेंज की सुविधा का ब्रांड अनुभव देने की योजना है।
Eyora Jewels के फाउंडर और सीईओ अंकित सिंह किमटी ने कहा कि बाजार से बातचीत के दौरान यह सामने आया कि ज्वेलर्स नेचुरल डायमंड की वैल्यू पर सवाल नहीं उठा रहे थे, बल्कि इन्वेंट्री में निवेश के जोखिम को लेकर चिंतित थे। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह मॉडल तैयार किया है।
50 हजार से 2.5 लाख रुपए तक के आभूषण
Eyora का कलेक्शन मुख्य रूप से नेचुरल डायमंड सॉलिटेयर ज्वेलरी पर आधारित है। इसमें 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने में आधुनिक डिजाइन शामिल किए गए हैं। कलेक्शन में एक कैरेट तक के नेचुरल डायमंड सॉलिटेयर उपलब्ध होंगे।
ज्वेलरी की कीमत करीब 50 हजार से 2.5 लाख रुपए के बीच रखी गई है। इसमें क्लासिक सॉलिटेयर, मिनिमल मॉडर्न डिजाइन और अलग-अलग फैंसी शेप के डायमंड शामिल हैं।
वेबसाइट और ऐप पर 5 हजार से ज्यादा डिजाइन
कंपनी के डिजिटल फ्रंट एंड की जिम्मेदारी संभाल रहे सम्यक कटारिया ने बताया कि Eyora की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 5 हजार से ज्यादा ज्वेलरी डिजाइन का डिजिटल कलेक्शन उपलब्ध है।
इसकी मदद से रिटेलर्स अपनी दुकान में मौजूद ज्वेलरी से कहीं ज्यादा डिजाइन ग्राहकों को दिखा सकेंगे। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन और विकल्प देख सकेंगे।
मुंबई, दिल्ली समेत 5 शहरों से शुरुआत
कंपनी की शुरुआती विस्तार योजना में मुंबई, दिल्ली, इंदौर, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। Eyora की योजना इसके बाद 10 प्रमुख शहरों में 25 से ज्यादा स्टोर्स तक पहुंच बनाने की है।
कंपनी आगे देशभर में करीब 100 स्थानों तक विस्तार करना चाहती है। इसके साथ ही भविष्य में एक इंटीग्रेटेड डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए पूरे भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है।
जिम्मेदारी से डायमंड सोर्सिंग का दावा
Eyora Jewels के फाउंडर अंकित शाह ने कहा कि नेचुरल डायमंड का भविष्य केवल जमीन से निकलने वाले हीरे पर निर्भर नहीं है, बल्कि ग्राहक तक पहुंचने वाले भरोसे पर भी निर्भर करता है। कंपनी का उद्देश्य नेचुरल डायमंड ज्वेलरी को उसकी खूबसूरती के साथ-साथ उसकी कहानी, प्रामाणिकता और विरासत से जोड़ना है।
कंपनी के मुताबिक, Eyora को अंकित जेम्स की डायमंड कारोबार में 30 साल से ज्यादा की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। अंकित जेम्स डी बीयर्स साइटहोल्डर के रूप में भी काम करता है। कंपनी के अनुसार, डायमंड बोत्सवाना, कनाडा, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से प्राप्त किए जाते हैं।
Eyora Jewels का कहना है कि उसकी सोर्सिंग प्रक्रिया Kimberley Process और OECD Due Diligence Guidance के नियमों के अनुरूप है। कंपनी भारत के जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) की सदस्य भी है।