दिल्ली में सिर्फ एक मिनट चली लोकसभा: विपक्ष के हंगामे से स्थगित हुई कार्रवाई; अभी तक सिर्फ 17 घंटे 30 मिनट ही हुआ काम

नई दिल्ली। मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ एक मिनट चली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में वंदे मातरम गान कराया। इसके बाद कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी जारी
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा। विपक्ष ने NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा किया।

पूरे सत्र में सिर्फ 17 घंटे 30 मिनट ही हुआ काम
लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें हुईं। सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहता है। इस हिसाब से सामान्य तौर पर एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है। 19 बैठकों के आधार पर करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी। आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा में 17 घंटे 30 मिनट ही काम हो सका।
विरोध के चलते प्रभावित हुई संसद
इस तरह निर्धारित समय की तुलना में लोकसभा की कार्यवाही करीब 96 घंटे 30 मिनट कम चली। लगातार हंगामे और विरोध के चलते सदन का कामकाज प्रभावित रहा।राज्यसभा में गुरुवार को भी कार्यवाही जारी रही। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धिकरण के मुद्दे को उठाया।