| | | | |

इंदौर में रातभर से रिमझिम बारिश: सुबह से अब तक 4.5 मिमी दर्ज; दोपहर बाद तेज बौछारों का अनुमान

इंदौर। शहर में सोमवार आधी रात से शुरू हो रही है  रिमझिम बारिश। सुबह से रुक-रुककर लगातार जारी रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे तक शहर में 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा से मौसम में ठंडक घुल गई और सुबह लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।

अगस्त में यह पहली बार है जब आधी रात से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को छाता लेकर घर से निकलना पड़ा। विजय नगर, राजीव गांधी चौराहा, एमजी रोड और एयरपोर्ट रोड सहित कई इलाकों में सड़कों पर हल्का पानी जमा दिखाई दिया। नगर निगम ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

दोपहर बाद तेज बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से इंदौर में नमी बढ़ी है। इसके चलते सोमवार दोपहर बाद तेज बारिश होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में 30 से 40 मिमी तक बारिश हो सकती है। अगले 2-3 दिन तक शहर में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

फसलों के लिए बारिश राहत लेकर आई
बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। सोयाबीन और मक्का की फसलों के लिए खेतों में नमी बढ़ने से फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि, तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Share