राज्य रैंकिंग मास्टर्स टेबल टेनिस: किशोर मोटवानी-संजय मेहता ने जीता पुरुष युगल खिताब; विशाल-रश्मि मिश्रित युगल चैंपियन

इंदौर। किशोर मोटवानी और संजय मेहता की जोडी ने मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में मध्य प्रदेश वेटरंस टेबल टेनिस कमेटी द्वारा आयोजित प्रथम राज्य रैंकिंग मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल वर्ग में खिताबी सफलता हासिल की। वहीं मिश्रित युगल वर्ग में विशाल जोशी और रश्मि सोनी की जोड़ी ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
अभय प्रशाल में खेली जा रही स्पर्धा के पुरुष युगल फाइनल में किशोर और संजय मोटवानी ने नितिन खाब्या और राहुल जैन की जोड़ी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इससे पूर्व सेमीफाइनल में किशोर – संजय ने कुणाल गजभिये-मनीष जोशी को 3-1 से तथा नितिन और राहुल की जोड़ी ने विशाल जोशी और मनोज सोनगरा को 3-1 से हराया।
मिश्रित युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में विशाल और रश्मि की जोड़ी ने किशोर मोटवानी और नीता वैष्णव को 3-1 से हराकर पराजित किया। सेमीफाइनल में विशाल और रश्मि की जोड़ी ने मनोज सोनगरा और संध्या पटवा को 3-0 से तथा किशोर और नीता ने राहुल जैन और अर्चना राठौर की शिकस्त दी।
नीता की संध्या पर आसान जीत
महिला 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नीता वैष्णव ने संध्या पटवा को आसानी से 3-0 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। अन्य मुकाबलों में रश्मि सोनी ने अर्चना राठौर को 3-1 से, सृस्मृति मिश्रा ने मिनाक्षि श्रीवास को 3-0 से तथा मनिषा कटारिया ने अलका कंजोलिया को 3-0 से परास्त कर अंतिम चार में प्रवेश किया।
पुरुष 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कुणान गजभिये ने गुरफान शेक को 3-1 से तथा प्रसुन पारासर ने आदित्य राज सिंह को 3-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विभूति शर्मा सेमीफाइनल में
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नितिन खब्या ने सुरेंद्र यादव को 3-0 से तथा 50 से अधिक आयु वर्ग में विशाल अरोरा ने चमन अजहर को 3-0 से और अनिल जैन ने सोमेश झवर को 3-2 से पराजित किया।
55 से अधिक आयु वर्ग में किशोर मोटवानी ने प्रभाकर राव को 3-0 से, मनोज सोनगरा ने अमिताभ श्रीवास्तव को 3-0 से हराया। 60 से अधिक आयु वर्ग में संजय मेहता ने अजय विजय पंडित को 3-0 से तथा जितेंद्र ताउरी ने अनिल वैष्णव को 3-2 से मात दी।
65 से अधिक आयु वर्ग में विभूति शर्मा ने मोहन पंडित को 3-0 से, विजय दीक्षित ने विजय मालवीया को 3-2 से तथा 70 से अधिक आयु वर्ग में अशोक मांजरेकर ने अनिल कौठारी को 3-0 से और अमरसिंह मेक ने प्रमोद तिवारी को 3-0 से हराकर अपने-अपने आयु वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।