| | | |

सलमान कि सुरक्षा में पुलिसकर्मी की मौत: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; धमकियों के बाद बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी कर रहे 41 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल गणेश की अचानक मौत हो गई। वे सलमान खान की सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम का हिस्सा थे।

ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचानक गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

Salman Khan Moving Out Of Galaxy Apartments? Actor Gets Approval For New 6-Storey Seaside Home In Bandra

सलमान की सुरक्षा में तैनात थे गणेश
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

ड्यूटी के दौरान गणेश की तबीयत अचानक खराब हुई। इससे पहले कि साथी पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, वे गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग

Salman Khan has received approval to construct a new six-storey residential building in Mumbai's Bandra, paving the way for a new home for the Khan family. However, there is no official confirmationसलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता 14 अप्रैल 2024 को और बढ़ गई थी। उस दिन बाइक सवार दो लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। घटना के वक्त सलमान अपने घर में मौजूद थे।

फायरिंग के बाद सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी। उनके घर के आसपास पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया।

सलमान को मिली है Y+ सुरक्षा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कैटेगरी की थी। उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों और निजी सुरक्षाकर्मियों की टीम तैनात रहती है।

सलमान की सुरक्षा को देखते हुए उनकी गाड़ी को भी बुलेटप्रूफ बनाया गया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। इनमें हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे और बालकनी की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास जैसे उपाय शामिल हैं।

सलमान को लगातार मिलती रही हैं धमकियां

Lawrence Bishnoi Gangster after Salman Khan 26 years enmityसलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों को उनके 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जोड़कर देखा जाता रहा है। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है।

2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी। इस घटना ने सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी थी।

सलमान ने कहा था- ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही है’
धमकियों और कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान ने एक बातचीत में कहा था कि उनकी जिंदगी और मौत भगवान के हाथ में है। उन्होंने यह भी माना था कि हर समय सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहना कई बार परेशानी भरा लगता है।

सलमान ने कहा था कि जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही है।अब उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच काम करने वाले जवानों की मुश्किलों और जोखिम को भी सामने ला दिया है।

Share