| | |

इंदौर में 180 लीटर अवैध शराब जब्त: कार से कर रहे थे तस्करी; स्कूल बैग और साड़ी से ढक रखे थी शराब

इंदौर | इंदौर ग्रामीण के मानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक कार से 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर मानपुर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 180 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

दो आरोपी गिरफ्तार
कार में सवार दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और किस क्षेत्र में इसकी आपूर्ति की जानी थी।

शराब और कार की कीमत 10 लाख से अधिक
पुलिस के अनुसार जब्त शराब और कार की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Share