तीन महीने से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के पास: सेल्समैन पर लगाए मनमानी के आरोप; ग्रामीण हो रहे गुमराह

आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत झरकली के दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की और बताया कि उन्हें पिछले तीन महीने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से मिलने वाला राशन नहीं मिला है। उनका आरोप है कि राशन विक्रेता की लापरवाही के कारण जिन्हे उस सुविधा का लाभ मिलना था, उन्हें नहीं मिल पाया।
ग्रामीणों को गुमराह किया जा है
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचे, लेकिन हर बार अलग-अलग कारण बताकर वापस लौटा दिया गया। कभी मशीन खराब होने की बात कही गई तो कभी राशन नहीं आने का कारण बताया। कई चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल सका।
तीन महीने से नहीं मिल रहा है राशन
ग्रामीणों ने कहा कि तीन महीने से राशन नहीं मिलने के कारण गरीब और आदिवासी परिवारों अपना भोजन नहीं कर पा रहे है। मजबूरी में उन्हें अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत करनी पड़ी।
कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी राशन दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तीन महीने का लंबित राशन वितरित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर राशन मिलने से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी सकेगी।
सरकारी दावों पर उठे सवाल
सरकार पात्र परिवारों तक समय पर मुफ्त राशन पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन आदिवासी अंचलों में कई परिवार आज भी अपने हक के राशन के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।