| | |

दतिया से 14 पुलिस अधिकारी हटाए गए: चुनाव आयोग के निर्देश पर डीजीपी ने जारी किए तबादले के आदेश; देखें लिस्ट

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दतिया जिले में पदस्थ 14 पुलिस अधिकारियों को हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के पत्र के बाद पुलिस महानिदेशक ने इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

डीजीपी कार्यालय से आदेश जारी
यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। निर्वाचन आयोग के पत्र के बाद पुलिस मुख्यालय ने तत्काल आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पद से मुक्त कर नई जगहों पर पदस्थ किया है।

प्रशासनिक निष्पक्षता जरूरी
आयोग का मानना है कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों का स्थानांतरण आवश्यक होता है। इसी प्रक्रिया के तहत दतिया जिले के 14 पुलिस अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई पदस्थापना पर ग्रहण करें कार्यभार 
पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें। चुनावी तैयारियों के बीच इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

क्रम              नाम                                                                                         नई पदस्थापना

1

केहरी परिहार

पुलिस मुख्यालय भोपाल

2

मेलीराम उइके

थाना प्रभारी अज्ञाक, दतिया

3

अमित ओसारे

पुलिस मुख्यालय भोपाल

4

भोजराम भगत

थाना सिविल लाइन, दतिया

5

नीरज कुमार

पुलिस मुख्यालय भोपाल

6

कौशलेंद्र सिंह गुर्जर

थाना बड़ौनी, दतिया

7

रचना माहौर

पुलिस मुख्यालय भोपाल

8

राजीव विश्यरे

थाना प्रभारी जिगना, दतिया

9

अर्चना पाल

पुलिस मुख्यालय भोपाल

10

बलराम मांझी

थाना गोराघाट, दतिया

11

भूपेंद्र सिंह जाट

पुलिस मुख्यालय भोपाल

12

भुवनेश शर्मा

थाना प्रभारी धीपुरा, दतिया

13

हरिओम शर्मा

पुलिस मुख्यालय भोपाल

14

हरिकेश बघेल

थाना बड़ौनी, दतिया

 

Share