पीएम की मन की बात का 136वां एपिसोड: जल संरक्षण पर दिया संदेश, एमपी के सीधी-नरसिंहपुर का किया जिक्र

हर महीने के आखरी रविवार को 11 बजे करोड़ो लोगों को इंतजार रहता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का। पीएम ने आज 26 जुलाई को अपने मासिक रेडिओ कार्यक्रम में करोड़ों देशवासियों को संबोधित किया। बता दें कि यह कार्यक्रम का 136वां एपिसोड होगा।
पीएम मोदी ने आज कारगिल दिवस पर शहीदों को याद किया। पिछले कई सालों में यह मंच सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार और देशभर के प्रेरणादायक लोगों की कहानियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है। यही कारण है कि हर नए एपिसोड से पहले लोगों के बीच यह उत्सुकता रहती है कि इस बार प्रधानमंत्री किन मुद्दों का जिक्र करेंगे और देश को क्या नया संदेश देंगे।
जल संरक्षण के लिए खास अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 4 जुलाई से पूरे देश में जल संरक्षण के लिए एक खास ‘कैक द रेन’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी को बचाने, भूजल स्तर बढ़ाने और पुराने तालाबों व जल स्रोतों को फिर से जीवित करने का काम किया जा रहा है। इससे जल का संरक्षण होगा।
पीएम ने मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर का जिक्र किया
इस दौरान पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर जिलों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सीधी में करीब 1,500 तालाब बनाए गए हैं, जबकि नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारने और बेहतर बनाने का काम किया गया है। इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम जल संरक्षण की दिशा में बड़ी मिसाल हैं। साथ ही उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान का भी आह्वान किया और अपील कि। सभी अपने घरों में तिरंगा लगा कर अपने देश का गौरव बढ़ाएं।