| | |

इंदौर में 25 दिन से चल रहा आंदोलन समाप्त: पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी; छात्र बोले- संघर्ष, धैर्य और एकजुटता की हुई जीत

इंदौर। इंदौर में आंदोलन कर रहे छात्रों को जैसे ही पता चला कि शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया वैसे ही जश्न शुरू हो गया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटी। हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर झूमने लगे।

भारत माता की जय, छात्र एकता जिंदाबाद, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करो के नारे लगाए। छात्रों ने कहा- यह जीत संघर्ष, धैर्य और एकजुटता की जीत है। क्योंकि लगातार 25 दिनों तक शांतिपूर्ण आंदोलन चलने के बाद यह सफलता मिली है। इससे हौसले और बुलंद हुए हैं।

परीक्षा प्रणाली में हो व्यापक सुधार
छात्र नेताओं ने कहा- आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करने। पारदर्शी व्यवस्था बनाने और छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

कटनी में छात्रों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी
इंदौर के अलावा रतलाम और कटनी में भी जश्न मनाया गया। छात्रों ने पटाखे फोड़े। मिठाइयां बांटी। कई युवाओं ने इस घटनाक्रम को शिक्षा व्यवस्था में बदलाव बताया।

इस दौरान छात्रों के साथ बुजुर्ग महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और आंदोलन की सफलता पर बधाई दी।

Share