| | |

ट्रोलर्स के निशाने पर सलमान, छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील ने बढ़ाई मुसीबत, कहा फिल्म के टाइटल की तरह बदल रहे अपना स्टेटमेंट

सीजेपी छात्रों को घर वापस लौटने की सलाह देना और सोनम वांगचुक को अनशन खत्म करने की बात कहना सुपरस्टार सलमान खान को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्रों को प्रदर्शन बंद करने की बात लिखने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

प्रदर्शन रोकने की पोस्ट करना पड़ा भारी

बुधवार को प्रदर्शन के सपोर्ट में पोस्ट करने के बाद गुरूवार रात को सलामन ने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जिसमे उन्होंने प्रदर्शन खत्म करने की बात की है। सलमान ने छात्रों से कहा कि वे निश्चिंत होकर घर वापस लौट जाएं। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की अपील की।

बीइंग ह्यूमन का मग फ्लॉन्ट करते हुए कहा छात्र हमारी पहली प्राथमिकता

एक्टर ने ‘बीइंग ह्यूमन’ का मग फ्लॉन्ट करते हुए एक पोस्ट किया और कैप्शन लिखा, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।’ साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के लिए लिखा, ‘सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’

आपका ये पोस्ट आपकी पिछली तीन फिल्मों से भी बेकार

यह पोस्ट डालते से ही ट्रोलर्स ने अलग लग कमेंट करना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने लिखा ‘भाई आपका ये पोस्ट आपकी पिछली तीन फिल्मों से भी बेकार है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लेकिन, आपको छात्रों और माता-पिता का दर्द समझने के लिए सबसे पहले आपको शादी और बच्चे करने की जरूरत है’। वही एक व्यक्ति ने लिखा, ‘सलमान खान भाई अपने स्टेटमेंट अपनी फिल्म के टाइटल की तरह बदल रहे हैं। जैसे ‘बैटल ऑफ गलवां’ से ‘मातृभूमि’ किया गया।

भाई ने बोला करने का तो करने का

दूसरी ओर सलमान के प्रशंसक उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद 26 दिन से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इसके बाद फैंस के कमेंट्स भी आ रहे हैं और लिख रहे हैं, ‘भाई ने बोला करने को तो करने का’।

Share