| |

फिर से प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, माथे पर तिलक और हाथ में प्रसाद लिए आश्रम से बाहर आए

बुधवार सुबह 4 बजे प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट और अभिनेत्री अनुष्का प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने मुँह पर मास्क लगा रखा था। रास्ते पर कीचड़ होने से विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर आश्रम तक ले गए। दोनों कार से आश्रम तक बिना जूते चप्पल पहने गए।

हित गोविंद शरण महाराज के दर्शन भी किए

प्रेमानंदजी के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आने पर विराट के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद था। फिर कार से दोनों आश्रम से 15 किमी दूर महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। वहां भी दोनों ने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इससे पहले दोनों 2 जून को आईपीएल जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए थे। तब वह दो घंटे तक आश्रम में रुके थे।

कई बार कर चुके है दर्शन

बता दें कि अभी तक अनुष्का विराट आठ बार प्रेमानंद महाराज से मिल चुके हो। इस साल वह उनसे चौथी बार मिलने आ रहे है। सबसे पहले वह 2023 में जनवरी में उनसे मिलने आए थे। इसके बाद उन्होंने 2025 में अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। इसके बाद वह हर थोड़े समय में प्रेमानन्द जी से मिलने और दर्शन करने आ चुके है।

 

 

Share