मानसून में खराब हो सकते है आपके गैजेट, नमी करा सकती है आपका लाखों का नुकसान, इन टिप्स को फॉलो करने से सुरक्षित रहेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स
मानसून देश के अलग-अलग हिस्सों में दस्तक दे चुका है। बारिश की बूंदे मौसम को खुशनुमा तो बनाती है लेकिन हर तरफ पानी होने के कारण वातावरण में नमी बन जाती है जिससे न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी खराब होते है। अपने गैजेट्स को मानसून की नमी से बचाएं रखने के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखे।
बारिश के मौसम में हवा में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। यह नमी धीरे-धीरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के अंदर पहुंच जाती है। इस वजह से इलेक्ट्रिकल कनेक्शन कमजोर हो जाते हैं। कनेक्शन कमजोर होने से शॉर्ट सर्किट का रिस्क बढ़ जाता है और डिवाइस की परफॉर्मेंस कम होने लगती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो डिवाइस खराब भी हो सकता है।
कम रोशनी वाले हिस्सों में न करे गैजेट का इस्तेमाल
घर के जिन हिस्सों में रोशनी या धुप कम पहुँचती है वहां नमी जल्दी जमा होती है जैसे बाथरूम और किचन के पास, फर्श, बेसमेंट, कॉर्नर्स, स्टोर रूम इसलिए इन जगहों पर गैजेट्स रखना या इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। किचन और बाथरूम जैसी जगह जहां रोज ही पानी का इस्तेमाल किया है, नमी होने की सम्भवना सबसे ज्यादा रहती है इसलिए इन दो जगहों पर गैजेट्स को बिलकुल नहीं छोड़े।
गैजेट्स की सुरक्षा के लिए ज्यादा सावधानी बरतना बहुत जरूरी
बारिश का मौसम होने के कारण गैजेट्स की सुरक्षा के लिए ज्यादा सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल एसी रूम में ही करे। रोज कुछ समय के लिए अपने कमरे की खिड़की खोले जिससे क्रॉस वेंटिलेशन हो। नमी सोखने वाले पैकेट कमरे में जगह-जगह पर रखे। गैजेट्स को सूखा रखने के लिए सिलिका जेल पैकेट्स का इस्तेमाल करे।
गीले हाथो से डिवाइस को न छुए
इन सभी चीजों के साथ आपको कुछ और छोटी-छोटी गलतियों का ध्यान रखना पड़ेगा जिससे आपके डिवाइस खराब न हो। सबसे पहले तो कभी भी गीले हाथो से डिवाइस को न छुए। इससे न सिर्फ गैजेट बल्कि आपको भी नुकसान हो सकता है। किसी भी खुली जगह में इलेक्ट्रॉनिक का इस्तेमाल करने से बचे। बीजकी कड़कने के समय गैर-जरूरी उपकरणों का प्लग निकाल दें। अगर कभी डिवाइस भीग जाए तो तुरंत बंद करें। पूरी तरह सूखने के बाद ही चालू करें। एक्सटेंशन बोर्ड और वायर को फर्श पर या पानी वाली जगह पर न रखें और अगर आपको पानी या नमी दिख रही है तो चार्जिंग न करें।
ये है नमी का इलाज
तमाम सावधानियों के बावजूद भी अगर आपके डिवाइस में नमी जंजाति है तो तुरंत डिवाइस बंद कर दें। उसका पावर सप्लाई/प्लग तुरंत निकाल दें। अगर डिवाइस की बैटरी निकल सकती हो तो तुरंत निकाल दें। डिवाइस को सूखी और हवादार जगह पर रखें। मुलायम सूखे कपड़े से बाहर की नमी पोंछें। फिर उसे पंखे की हवा में सुखाएं। कम-से-कम 24 घंटे तक डिवाइस चालू न करें। अगर उसके पोर्ट (चार्जिंग/स्पीकर) में भी नमी हो तो उसे अच्छी तरह सूखने दें। इस सबके बावजूद भी अगर समस्या बनी रहती तो सर्विस सेंटर पर दिखाएं।