| | |

उज्जैन रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान बवाल, पुजारियों और महिलाओं में मारपीट का वीडियो वायरल

उज्जैन की प्रसिद्ध शिप्रा आरती के दौरान पुजारियों और दीपक बेचने वाली महिलओं के बीच विवाद हो गया। रामघाट पर आरती के दौरान विवाद इतना बढ़ गया जिसमे दोनों पक्षों में लात- घूंसे चल गए।

पूरा विवाद पूजन सामग्री बेचने से शुरू हुआ

रोजाना की तरह रामघाट पर शिप्रा आरती चल रही थी। घटना रविवार शाम की है। आरती समाप्त होने के बाद दीपक और पूजन सामग्री बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के मुताबिक देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस का कहना है – पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पुजारियों ने आरती में उपयोग होने वाले पीतल के दीपक भी महिलाओं की ओर फेंके। घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पुजारियों और महिलाओं ने लगाए एक दूसरे और हमले के आरोप

उमा यादव अपनी मां ममता परमार के साथ रामघाट पर फूल और दीपक बेच रही थीं। उमा ने शिकायत में बताया कि पुजारी गणेश शर्मा ने आरती के दौरान पूजन सामग्री बेचने से मना किया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

दूसरी ओर पुजारी विकास शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरती के दौरान महिलाओं को पूजन सामग्री बेचने से रोका गया था। इसी बात पर महिलाओं ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दोनों पक्षों पर किस दर्ज हुआ है

महाकाल थाना प्रभारी गगन बदल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मामला दर्ज कर दिया गया है। वायरल वीडियो में दिखे अन्य लोग और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर क़ानूनी करवाई की जाएगी।

Share