| |

मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, राज्यसभा नामांकन खारिज होने के खिलाफ देर रात दायर की याचिका

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन खारिज किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने डिजिटल माध्यम से अपनी याचिका दाखिल की है।

सूत्रों के मुताबिक, यह याचिका बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:48 बजे सुप्रीम कोर्ट में ई-फाइलिंग के माध्यम से दायर की गई। याचिका में राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। याचिका दाखिल होने के बाद अब यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी कि मामले को किस बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद सुनवाई की तारीख और समय निर्धारित होगा।

गौरतलब है कि मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध किया था। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयोग के समक्ष भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। अब मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई इस पूरे विवाद की दिशा तय कर सकती है। सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि अदालत इस मामले को कब सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करती है और क्या निर्देश जारी करती है।

Share

Similar Posts