उज्जैन पहुंचे मंत्री राकेश सिंह, परिवार संग किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह गुरुवार को परिवार सहित उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि तथा निरंतर विकास के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और देश लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का पालन करना उनका सौभाग्य है और मध्य प्रदेश की पावन भूमि पर जन्म लेना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य बताया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवकांत पांडे ने मंत्री राकेश सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मंत्री राकेश सिंह ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और भगवान महाकाल के दर्शन के बाद परिवार सहित उज्जैन से प्रस्थान किया।
