इंदौर में UCC पर मंथन, उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा शामिल

समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) के अध्ययन और परीक्षण को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक इंदौर में आयोजित की जा रही है। बैठक में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान यूसीसी से जुड़े कानूनी, सामाजिक और प्रशासनिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। साथ ही इसके संभावित क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं को लेकर विशेषज्ञों और अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हो रहा है।

जमीनी फीडबैक के आधार पर तैयार होगी रिपोर्ट

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों और विभिन्न वर्गों से फीडबैक एकत्र करना है, ताकि एक विस्तृत और व्यवहारिक रिपोर्ट तैयार की जा सके। समिति यूसीसी लागू होने की स्थिति में संभावित चुनौतियों और सामाजिक प्रभावों का भी अध्ययन कर रही है।

कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर फोकस

बैठक में खासतौर पर विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक कानूनों जैसे विषयों पर चर्चा किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का मानना है कि किसी भी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्थानीय स्तर पर राय और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।

फिलहाल समिति द्वारा विभिन्न पक्षों की राय लेने और अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट संबंधित स्तर पर प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

Share

Similar Posts