मारुति की कारें होंगी महंगी! जून 2026 से ₹30,000 तक बढ़ेंगे दाम, कंपनी ने किया ऐलान
मारुति की कारें होंगी महंगी! जून 2026 से ₹30,000 तक बढ़ेंगे दाम
Maruti Suzuki India ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कीमतों में ₹30,000 तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई नई कीमतें जून 2026 से लागू होंगी। बढ़ती इनपुट कॉस्ट (उत्पादन लागत) को इसकी मुख्य वजह बताया गया है।
कंपनी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी पोर्टफोलियो के सभी मॉडल्स पर लागू होगी, हालांकि हर कार के मॉडल और वेरिएंट के अनुसार दाम अलग-अलग बढ़ेंगे।
एरिना और नेक्सा के सभी मॉडल्स होंगे महंगे
मारुति सुजुकी अपनी कारों की बिक्री दो चैनल्स Arena और Nexa के जरिए करती है। जून से दोनों चैनल्स की गाड़ियों की कीमतें बढ़ जाएंगी।
एरिना मॉडल्स:
- Maruti Suzuki Alto K10
- Maruti Suzuki S-Presso
- Maruti Suzuki Celerio
- Maruti Suzuki WagonR
- Maruti Suzuki Eeco
- Maruti Suzuki Swift
- Maruti Suzuki Dzire
- Maruti Suzuki Ertiga
- Maruti Suzuki Brezza
नेक्सा मॉडल्स:
- Maruti Suzuki Baleno
- Maruti Suzuki Fronx
- Maruti Suzuki Grand Vitara
- Maruti Suzuki Jimny
- Maruti Suzuki XL6
- Maruti Suzuki Invicto
- Maruti Suzuki e Vitara
क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम?
कंपनी का कहना है कि स्टील, प्लास्टिक, रबर, एल्युमिनियम और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने लागत कम करने के कई प्रयास किए, लेकिन बढ़ते खर्च के चलते अब कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया।
मारुति ने कहा कि ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए कॉस्ट कटिंग उपाय अपनाए गए, लेकिन मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में लागत का कुछ बोझ ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया।
एक साल बाद फिर बढ़े दाम
मारुति सुजुकी ने इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतें बढ़ाई थीं। उस समय अलग-अलग मॉडल्स पर ₹62,000 तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब करीब एक साल बाद कंपनी फिर से प्राइस हाइक करने जा रही है।
चौथी तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?
मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ₹52,946 करोड़ की कुल कमाई दर्ज की, जो सालाना आधार पर 25% अधिक रही।
कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹3,659 करोड़ रहा, जबकि कुल 6.76 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई। इसमें एक्सपोर्ट 61.3% तक बढ़ा, जो कंपनी के लिए ऑल-टाइम हाई रहा।






