|

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला: ड्रोन और मिसाइल अटैक में 14 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला करते हुए राजधानी कीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया। बुधवार सुबह से लेकर आधी रात के बाद तक चले इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। हमलों के कारण कई रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

कीव (Kyiv Attack) में रूस के हमले से एक आवासीय इमारत ढह गई, जिसके मलबे में दबे 10 लोगों को बचाया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत और 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, कई इलाकों में ड्रोन के मलबे गिरने से आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

यूक्रेन की वायुसेना ने रात करीब 1 बजे देशव्यापी हवाई अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि रूस ने मिग-31 बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं और पूरा देश बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की जद में आ सकता है। इसके बाद तड़के 3 बजे के बाद कीव में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, निप्रोव्स्की जिले में एक पांच मंजिला इमारत की छत पर आग लग गई, जबकि ओबोलोन्स्की जिले में 12 मंजिला रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर ड्रोन का मलबा दफ्तरों, पार्किंग संरचनाओं और वाहनों पर गिरा, जिससे अतिरिक्त नुकसान हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने 13 मई की दोपहर से लेकर देर रात तक कई चरणों में करीब 800 ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया। इसके बाद आधी रात के बाद फिर से Russia Missile Attack शुरू किया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस ड्रोन हमलों के बाद मिसाइल हमले तेज कर सकता है। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी HUR ने भी आगाह किया था कि रूस बड़ी संख्या में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले जारी रख सकता है।

लगातार बढ़ते हमलों के बीच Russia Ukraine War एक बार फिर गंभीर मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। वैश्विक समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि बढ़ते संघर्ष के बीच कूटनीतिक प्रयास कितने प्रभावी साबित होते हैं।

Share

Similar Posts