| |

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का औपचारिक स्वागत, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

वियतनाम के राष्ट्रपति To Lam का बुधवार को नई दिल्ली स्थित Rashtrapati Bhavan में औपचारिक स्वागत किया गया। भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे राष्ट्रपति लाम का स्वागत राष्ट्रपति Droupadi Murmu और प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया।

औपचारिक स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति तो लाम ने Raj Ghat पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने Hyderabad House में राष्ट्रपति लाम से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई।

बैठक में भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, व्यापार, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देश इस वर्ष अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने का भी जश्न मना रहे हैं।

वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा की शुरुआत Mahabodhi Temple से हुई थी, जहां उन्होंने प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति तो लाम 5 से 7 मई तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति तो लाम मुंबई का भी दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Share

Similar Posts