|

बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

West Bengal में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सामने आ रही हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर Election Commission of India ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने स्पष्ट कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kolkata के न्यूटाउन इलाके में मंगलवार को मधु मंडल नामक भाजपा कार्यकर्ता की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की शिकायतें सामने आई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को लगातार गश्त करने तथा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव बाद होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share

Similar Posts