|

लद्दाख को डेयरी और सहकारिता क्षेत्र में बड़ी सौगात, आज लेह में परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे Amit Shah

केंद्र सरकार लद्दाख में डेयरी और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री Amit Shah आज लेह स्थित Central Institute of Buddhist Studies में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह) और लद्दाख के उपराज्यपाल Vinay Kumar Saxena भी मौजूद रहेंगे।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य लद्दाख में डेयरी अवसंरचना को सुदृढ़ करना और स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि करना है। शाह कारगिल में 10 टन प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे, जबकि लेह में दही और पनीर उत्पादन इकाइयों का उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही दूध के भंडारण और परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बल्क मिल्क कूलर सिस्टम शुरू किया जाएगा। डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एंड्रॉयड आधारित ऑटोमेटेड मिल्क कलेक्शन सिस्टम (AMCS) ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे किसानों को भुगतान प्रक्रिया में आसानी होगी।

दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक मोबाइल दूध परीक्षण प्रयोगशाला को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा डेयरी उत्पादों के विपणन और वितरण को मजबूत करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच एमओयू साइन किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील डेयरी किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।

Share

Similar Posts