|

चारधाम यात्रा : दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से जारी है और राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कपाट खुलने से लेकर 28 अप्रैल, 2026 की सायं 7 बजे तक मात्र दस दिनों में कुल 4,08,401 श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के अनुसार इस अवधि में यमुनोत्री धाम में 57,794, गंगोत्री में 57,863, केदारनाथ धाम में 2,07,452 और बदरीनाथ धाम में 84,942 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसके अलावा गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।

यात्रा के दौरान अब तक कुल 64,115 वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं।

राज्य सरकार ने यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रशासन ने भ्रामक जानकारी फैलाने और गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके और यात्रा की पवित्रता बनी रहे।

Share

Similar Posts