नेपाल में भूमिहीनों की बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग
नेपाल में भूमिहीनों की बस्ती पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद हर्क सांपांग ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
सांपांग ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सरकार ने भूमिहीनों की बस्ती को ध्वस्त करते समय मानवता का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने दावा किया कि इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र ने भी अपील जारी कर भूमिहीनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
इस मुद्दे को लेकर नेपाल के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी बुलडोजर कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। मामले को लेकर देश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ता जा रहा है।
रक्षा मंत्री Rajnath Singh और फ्रांस की रक्षा मंत्री Catherine Vautrin आज बेंगलुरु में छठे India-France Annual Defence Dialogue की संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से…
भारत और इथियोपिया के संबंधों को सामरिक स्तर तक विस्तार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ वार्ता में इस पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी दोनों देशों…
ओटोवा, 30 जून (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को दी गई धमकी आखिरकार काम आ गई। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार रात डिजिटल सेवा कर को रद्द कर दिया। डिजिटल सेवा कर की वजह से अमेजन, गूगल, मेटा, उबर और एयरबीएनबी जैसी कंपनियों पर कनाडाई उपयोगकर्ताओं से होने वाले राजस्व…