अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर का नेपाल दौरा तय, पीएम बालेन्द्र शाह से करेंगे मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर का नेपाल दौरा तय हो गया है। वह अगले सप्ताह काठमांडू पहुंचेंगे और कई अहम राजनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, अपने दौरे के दौरान गोर उच्चस्तरीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनकी शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात प्रस्तावित है।
बताया जा रहा है कि गोर वर्तमान में भारत में अमेरिकी राजदूत की भूमिका भी निभा रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री समीर पॉल कपूर की नेपाल यात्रा हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले से मुलाकात की थी।
नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद और नई सरकार के गठन के पश्चात अमेरिकी उच्च अधिकारियों के दौरे लगातार बढ़े हैं। इससे पहले सरकार गठन के दौरान यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख भी नेपाल का दौरा कर चुके हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा दक्षिण एशिया में कूटनीतिक सक्रियता और अमेरिका-नेपाल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बिश्केक में उज़्बेकिस्तान की सुरक्षा परिषद के सचिव विक्टर मखमुदोव से भेंट की। किर्गिज़ गणराज्य में भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुरक्षा और खुफिया सहयोग में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। दोनों ने अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। रक्षा और संपर्क संबंधी मुद्दों…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। जिसमे हज़ारों की संख्या में छात्र मौजूद रहे। सोनम वांगचुक प्रदर्शन में शामिल कॉकरोच जनता पार्टी के…
बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया सैन्य अभियान समाप्त हो गया है। पाकिस्तान सशस्त्र बलों के जनसंपर्क विभाग Inter Services Public Relations (आईएसपीआर) के अनुसार, दो दिन चले इस अभियान में 133 विद्रोही मारे गए, जबकि 15 सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई। रावलपिंडी स्थित आईएसपीआर मुख्यालय से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति…
ब्रेसिया, 06 जून (हि.स)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इटली के उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी के बीच इटली के प्रमुख व्यापार केंद्र ब्रेशिया में हुई बैठकों के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। भारत और इटली विनिर्माण, ऑटो, एयरोस्पेस, ऊर्जा परिवर्तन, प्रवासन और गतिशीलता जैसे…
Nepal में संसदीय चुनावों की मतगणना अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही नवनिर्वाचित House of Representatives Nepal के सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर संघीय संसद का अधिवेशन बुलाना अनिवार्य है। संसद सत्र…
कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से विश्व शांति का संदेश देने वाला अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 मंगलवार से शुरू हो गया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु, विद्वान, नीति-निर्माता और युवा भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का शुभारंभ महापरिनिर्वाण…