|

चेन्नई में DMK नेता जाफर सादिक से जुड़े ठिकानों पर IT-उड़नदस्ता का छापा

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बीच Income Tax Department और उड़नदस्ता टीम ने Jafar Sadiq से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, चेन्नई में चुनाव के दौरान नकद वितरण की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसी के तहत अन्ना सलाई, पुरसावक्कम, एग्मोर और पट्टिनपक्कम समेत कई इलाकों में एक साथ जांच शुरू की गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी जाफर सादिक से जुड़े ठिकानों और उनकी संबंधित कंपनियों में भी की जा रही है। जाफर सादिक पहले 2024 में ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और हाल ही में जमानत पर बाहर आए हैं।

इस मामले में Narcotics Control Bureau और Enforcement Directorate भी पहले कार्रवाई कर चुके हैं। अब आयकर विभाग वित्तीय लेनदेन और संभावित अवैध नकदी के पहलुओं की जांच कर रहा है।

फिलहाल आयकर विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि क्या कोई अवैध नकदी बरामद हुई है और इस मामले में किसकी क्या भूमिका रही है।

गौरतलब है कि Tamil Nadu में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन नकद लेनदेन और चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखे हुए है, जिसके तहत इस तरह की सघन कार्रवाई की जा रही है।

Share

Similar Posts