| |

राहुल गांधी ने बिश्वनाथ में कहा: मुख्यमंत्री के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, जनता से माफी मांगनी पड़ेगी

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने बिश्वनाथ में आयोजित जनसभा में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और एक दिन उन्हें असम की जनता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ेगी।

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत असम की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए की, जिसमें उन्होंने श्रीमंत शंकरदेव, अजान फकीर, जुबीन गर्ग और तरुण गोगोई का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार असम को केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं और राज्य की जमीन उद्योगपतियों जैसे गौतम अडानी और बाबा रामदेव को दी जा रही है।

सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इसे पूरा करेगी।

सभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने स्वागत भाषण दिया। राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, छोटे व्यवसायों के लिए 50 हजार रुपये की मदद, 10 लाख परिवारों की जमीन का नियमितीकरण और 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का भी वादा किया।

अंत में उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन का समर्थन करने की अपील की और कहा कि उनकी सोच असम की सांस्कृतिक विरासत और एकता को मजबूत करने की है।

Share

Similar Posts