खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज नरसिंहपुर दौरे पर, संकल्प से समाधान शिविर में लेंगे हिस्सा
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज शनिवार को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें “संकल्प से समाधान” शिविर प्रमुख है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री राजपूत भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 11:30 बजे नरसिंहपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मंत्री दोपहर 12:20 बजे शासकीय पीजी कॉलेज, नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय “संकल्प से समाधान” शिविर में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
दौरे के अंत में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शाम 5 बजे नरसिंहपुर से वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
इंदौर-78 क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन इस बार अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। पूरे इलाके में त्योहार जैसा माहौल रहा और समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और आयोजन स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन और…
भोपाल, 26 मई (हि.स.)। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास नरसिंहपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और कृषक कल्याण को समर्पित तीन दिवसीय ‘कृषि उद्योग समागम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रीगण, कृषि…
इंदौर, 01 अक्टूबर 2025 – इंदौर जिले में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। बुजुर्गों के सम्मान में जिले भर में समर्पित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम कल्याण मित्र समिति आस्था वृद्धाश्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले के…
Petrol Diesel Price Today: आज यानी 15 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट(Petrol Diesel Rates) अपडेट कर दिए हैं. देश भर में सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी की जाती है. जिसके मुताबिक, आज देश के कुछ राज्यों छोड़कर लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों कुछ राज्योंमें कोई बदलाव नहीं…