| |

आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ में देशभर के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण में देशभर के विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। यह वार्षिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे विभिन्न डिजिटल और प्रसारण प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पढ़ाई पर एकाग्र रहने के लिए मार्गदर्शन देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर परीक्षा से जुड़ी चुनौतियों और समाधान पर चर्चा करते हैं।

इस वर्ष की चर्चा में विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचाव और लक्ष्य निर्धारण जैसे विषयों पर फोकस रहने की उम्मीद है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए छात्र अपने प्रश्न प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे।

‘परीक्षा पे चर्चा’ पिछले वर्षों में छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। प्रधानमंत्री मोदी हर बार विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह देते रहे हैं।

इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन, रेडियो और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा, जिससे देशभर के लाखों छात्र इसका लाभ उठा सकें।

Share

Similar Posts