| | |

दिव्यांग की अपील पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूरी की क्रिकेट मैच की इच्छा

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर साबित किया कि वे जनता के दिलों पर क्यों राज करते हैं। उज्जैन के दिव्यांग अभिषेक सोनी ने वीडियो के जरिए अपील की कि वे India vs New Zealand Live मैच को इंदौर स्टेडियम में देखना चाहते हैं, लेकिन टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने तुरंत अभिषेक की इच्छा पूरी करते हुए क्रिकेट मैच टिकट का प्रबंध किया। अभिषेक ने मैच के दौरान टीम इंडिया की जर्सी पहनकर स्टेडियम में मौजूद होकर खुशी जताई और सीएम को धन्यवाद दिया।

अभिषेक सोनी ने वीडियो में कहा,
“मुख्यमंत्री जी प्रणाम। मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं दिव्यांग हूं। मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मेरी इच्छा है कि मैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे वन-डे मैच को लाइव मैदान पर देख सकूं।”

सीएम ने उनकी इच्छा पूरी कर उन्हें इंदौर स्टेडियम में मैच देखने भेजा। अभिषेक ने टिकट दिखाते हुए कहा, “इस टिकट के लिए मैं सीएम डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद करता हूं।”

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने हमेशा जनता के प्रति अपनापन दिखाया है। उन्होंने आम आदमी की तरह जनता के साथ व्यवहार किया है, कभी यूपीआई पेमेंट कर आम खरीदे, तो कहीं चाय पीते नजर आए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री आवास जनता का है, किसी एक व्यक्ति का नहीं।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव हमेशा जनता की खुशी और मानवता को प्राथमिकता देते हैं।

Share

Similar Posts