राजमाता जिजाऊ जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण

इंदौर |
राजमाता जिजाऊ जयंती के अवसर पर आज राजमाता जिजाऊ चौक, तीन पुलिया पर श्रद्धा और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश मेंदोला एवं भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
🗣️ विधायक रमेश मेंदोला का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि राजमाता जिजाऊ के संस्कारों और राष्ट्रबोध ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धा और दूरदर्शी शासक को गढ़ा। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की मजबूत नींव रखी, जिसके मूल में जिजाऊ माता के विचार, त्याग और अनुशासन थे।
मेंदोला ने कहा कि राजमाता जिजाऊ का जीवन त्याग, राष्ट्रभाव और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है, जो आज भी समाज और युवाओं को सही दिशा प्रदान करता है।
🌼 गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर
संत श्री अन्ना महाराज,
नगर महामंत्री श्री सुधीर कोल्हे,
एमआईसी सदस्य श्री राजेंद्र राठौड़,
वरिष्ठ नेता श्री चंदू शिंदे,
आयोजन स्वाती कशीद,
पार्षद श्रीमती सुनीता संतोष चौखंडे,
डॉ. दीपक कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






