|

5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश के बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ कर दिया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह छूट 1 अक्टूबर से लागू हो चुकी है और एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। इस निर्णय से देश भर के करीब छह करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों के लिए आधार अपडेट प्रक्रिया को और सुगम और किफायती बनाएगा, जिससे अधिक से अधिक परिवार अपने बच्चों के आधार विवरण को समय पर अपडेट करा सकेंगे।

Share

Similar Posts