17 फरवरी 2026 का राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ?

♈ मेष राशि
दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सहयोग मिलता रहेगा। लेन-देन में सफलता मिलेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ संभव है।
शुभांक: 1-3-6
♉ वृष राशि
संतोष से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। पूर्व परिश्रम का फल प्राप्त होगा।
शुभांक: 4-6-8
♊ मिथुन राशि
मनोरथ सिद्ध होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में समय व धन व्यय हो सकता है। लेन-देन में सुधार होगा।
शुभांक: 2-5-7
♋ कर्क राशि
स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। व्यापार और नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। शुभ कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभांक: 5-7-8
♌ सिंह राशि
सुनियोजित ढंग से कार्य करने पर लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
शुभांक: 1-2-5
♍ कन्या राशि
अध्ययन-अध्यापन में समय व्यतीत होगा। अवरुद्ध कार्य पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
शुभांक: 3-5-7
♎ तुला राशि
महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। खर्च बढ़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। कार्यभार अधिक रहेगा।
शुभांक: 5-6-8
♏ वृश्चिक राशि
परिश्रम से सफलता मिलेगी। लेन-देन में स्पष्टता रखें। खान-पान में सावधानी बरतें। नैतिक मूल्यों का पालन करें।
शुभांक: 2-5-7
♐ धनु राशि
सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। राजकीय कार्यों से लाभ संभव है। यात्रा से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभांक: 5-6-7
♑ मकर राशि
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साक्षात्कार के लिए दिन शुभ है।
शुभांक: 5-7-8
♒ कुम्भ राशि
पुराने संकट सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। वरिष्ठों से मतभेद संभव है।
शुभांक: 5-7-8
♓ मीन राशि
पूर्व में किए कार्यों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शांतिपूर्वक कार्य करने से सफलता मिलेगी।
शुभांक: 1-4-5






