सर्वोच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा है। गीतांजलि ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत वांगचुक की नज़रबंदी को चुनौती दी है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और एन.वी. अंजारिया की पीठ ने याचिकाकर्ता को नज़रबंदी के आधारों को फिलहाल सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को निर्धारित की है।
गौरतलब है कि पिछले महीने लद्दाख में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत नज़रबंद किया गया था।






