मेघालय और त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेघालय के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मेघालय की जनता ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेघालय की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कामना की कि यह राज्य आने वाले समय में भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे और देश की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाता रहे।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की विकास यात्रा परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखे हैं और राज्य के लोग देश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्ध भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।

Share

Similar Posts