मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: “मां और मातृभाषा से बड़ा कोई नहीं

भोपाल में हिन्दी दिवस पर आयोजित भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैसे मां के चरणों में चारधाम होते हैं, वैसे ही मातृभाषा की गोद में आनंदधाम है। उन्होंने कहा कि हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और यह हमारी संस्कृति व साहित्य की आत्मा है। कार्यक्रम में 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन हुआ और Be Indian, Buy Indian अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विक्रमोत्सव 2025 के लिए Wow Award Asia से भी सम्मानित किया गया।






