भारत 2027 तक अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में मानव मिशन करेगा: मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि भारत 2027 तक समानांतर रूप से अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में मानव मिशन के साथ वैश्विक उपलब्धि हासिल करेगा। नई दिल्ली में मीडिया सम्मेलन में डॉ. सिंह ने बताया कि भारत 500 मीटर मानव गहरा समुद्र मिशन आयोजित करेगा।
इसके अंतर्गत आने वाले वर्षों में स्वदेशी पनडुब्बी मत्स्य के उपयोग से छह हजार मीटर की गहराई तक खोज की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सैकड़ो अंतरिक्ष स्टार्टअप्स और उद्यमियों के आने से अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के भी कई गुना बढ़ने का अनुमान






