अदविक और निमिषा ने जीते एकल खिताब, युगल में म.प्र. का दबदबा

इंदौर। महाराष्ट्र के अदविक विनोथ एवं निमिषा धुरकुंडे ने शारदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित हरिसन्स् डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका 12 वर्ष आयु में एकल खिताब अपने नाम किया।
युगल में म.प्र. के खिलाड़ियों का दबदबा
युगल फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए बालक युगल वर्ग से अयांश समवतसर-रेयांश पटेल की जोड़ी तथा बालिका युगल वर्ग से ऐशवी जैन-दिविना धूपर की जोड़ी ने युगल खिताब जीता।
अदविक ने समरवीर को हराया
बालक 12 वर्ष आयु वर्ग के एकल फाइनल में अदविक विनोथ (महाराष्ट्र) ने समरवीर सिद्धू (महाराष्ट्र) को 6-3, 6-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल फाइनल में निमिषा धुरकुंडे (महाराष्ट्र) ने दिवीना धूपर (म.प्र.) को 6-4, 5-7, 10-5 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
युगल फाइनल में म.प्र. की जीत
बालक युगल फाइनल में अयांश समवतसर-रेयांश पटेल (म.प्र.) ने विहान देवधर-अदविक विनोथ (महाराष्ट्र) को 9-2 से हराया। बालिका वर्ग के युगल फाइनल में ऐशवी जैन-दिवीना धूपर (म.प्र.) ने मीरा तेहलान-वाणी छत्तुर (महाराष्ट्र) को 9-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
स्पर्धा का समापन समारोह ईशान अग्रवाल, निदेशक, हरिसन्स् डेवलपर्स प्रा. लि., अनिल महाजन, अध्यक्ष, म. प्र. टेनिस संघ, श्री अनिल धूपर, पूर्व महासचिव, अखिल भारतीय टेनिस संघ और अर्जुन धूपर, सह सचिव, म. प्र. टेनिस संघ के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कोच इरफान अहमद भी मौजूद थे।