| | |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में 9वीं भारत मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किया। यह एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी आयोजनों में से एक है।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि भारत अब दुनिया का डिजिटल ध्वजवाहक बन गया है। उन्होंने कहा कि देश की दूरसंचार क्रांति ‘फोर-डी’ — डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल फर्स्ट और डिलीवरी — पर आधारित है।

सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2014 में 60 मिलियन ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं से बढ़कर अब 944 मिलियन ग्राहक हो चुके हैं। देश के 99.9% जिले 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं और विश्व के 20 देश भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल को अपनाने पर चर्चा कर रहे हैं। भारत में अब दुनिया के 20% मोबाइल उपयोगकर्ता हैं।

चार दिवसीय इस आयोजन में दूरसंचार और उभरती प्रौद्योगिकियों में नवीनतम प्रगति प्रदर्शित की जा रही है। 150 से अधिक देशों और 400 से अधिक कंपनियों के 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं।

Share

Similar Posts