नितिन गडकरी ने देश का पहला वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज गन्नौर के गुजरान गाँव (सोनीपत) स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड में देश के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी देवेगौड़ा भी उपस्थित रहे।
श्री गडकरी ने कहा कि —
“वह दिन दूर नहीं जब भारत विमानन ईंधन उत्पादन में विश्व में नंबर एक होगा।”
उन्होंने किसानों से पराली जलाने के बजाय उसे ईंधन उत्पादन में उपयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि देश में 50 लाख टन पराली से बायो-बिटुमेन बनाया जा रहा है, और महाराष्ट्र, नागपुर व जबलपुर में पराली से बनी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
गडकरी ने आगे कहा कि —
मक्के से इथेनॉल उत्पादन से कृषि बाजार को नई दिशा मिली है।
कंपनियाँ अब फ्लेक्सी इंजन वाहनों पर कार्य कर रही हैं।
कृषि मशीनरी को भी फ्लेक्स इंजन तकनीक से लैस किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देश की लॉजिस्टिक्स लागत चीन से दोगुनी है, और इसे कम करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
जैव ईंधन, इलेक्ट्रिक ट्रक और नई सड़क तकनीक के ज़रिए अब लॉजिस्टिक्स लागत में 6 प्रतिशत की कमी आई है।
गडकरी ने कहा कि —
“ईवी ट्रक अब रेलवे से भी कम किराए पर चलेंगे। बैटरी की कीमतों में 50–60% की कमी आई है, और वह दिन दूर नहीं जब भारत डीज़ल-मुक्त देश बनेगा।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि आने वाले समय में भारत जहाजों के लिए भी ईंधन का उत्पादन करेगा।






