|

दिल्ली में कल से पेट्रोल पंपों पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने संवाददाताओं से कहा कि 18 दिसंबर से ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा जिनके पास उचित प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं है। दिल्ली में निर्माण सामग्री लाने वाले ट्रकों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली के बाहर से आने वाले ऐसे निजी वाहनों को भी राजधानी में प्रवेश नहीं मिलेगा जो बीएस-6 श्रेणी के नहीं हैं।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि कोई भी सरकार 9-10 महीनों में प्रदूषण को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Share

Similar Posts