एशिया कप में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची

मलेशिया में आयोजित अंडर-सिक्सटीन महिला एशिया कप बास्केटबॉल में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने अपने तीसरे मैच में समोआ को चौव्वन के मुकाबले इकहत्तर अंकों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने अब तक खेले गए सभी मैचों में जीत हासिल की है। सेमीफाइनल का मुकाबला अट्ठारह सितंबर को होगा।






