एनआईए ने हिज़बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी तारिक अहमद मीर की संपत्तियां कुर्क कीं

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिज़बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी तारिक अहमद मीर की अचल संपत्तियाँ कुर्क की हैं। मीर पर कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने का आरोप है।
जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर इस वर्ष अप्रैल में तारिक अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ आरोप-पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।
एनआईए ने कहा कि उसकी यह कार्रवाई कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और देश की शांति, स्थिरता और सद्भाव बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।






