|

असम विधानसभा चुनाव 2026: 1 बजे तक 59.63% मतदान, कई जिलों में 60% पार

असम विधानसभा चुनाव 2026 के तहत राज्य के 35 जिलों और 126 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 17.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह आंकड़ा 11 बजे तक बढ़कर 38.92 प्रतिशत पहुंच गया और दोपहर 1 बजे तक 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिलावार मतदान प्रतिशत (1 बजे तक)

  • बजाली – 62.35%
  • बाक्सा – 61.44%
  • बरपेटा – 60.66%
  • बिश्वनाथ – 60.58%
  • बंगाईगांव – 62.30%
  • कछार – 58.01%
  • चराईदेव – 60.20%
  • चिरांग – 59.94%
  • दरंग – 65.20%
  • धेमाजी – 60.33%
  • धुबड़ी – 63.07%
  • डिब्रूगढ़ – 57.09%
  • डिमा हसाओ – 58.28%
  • ग्वालपाड़ा – 65.79%
  • गोलाघाट – 58.73%
  • हैलाकांदी – 54.00%
  • होजाई – 61.79%
  • जोरहाट – 58.34%
  • कामरूप (मेट्रो) – 49.47%
  • कामरूप – 62.74%
  • कार्बी आंगलोंग – 50.85%
  • कोकराझार – 59.58%
  • लखीमपुर – 61.04%
  • माजुली – 65.39%
  • मोरीगांव – 65.21%
  • नगांव – 59.86%
  • नलबारी – 59.05%
  • शिवसागर – 58.61%
  • शोणितपुर – 59.56%
  • दक्षिण सालमारा मानकाचर – 65.93%
  • श्रीभूमि – 58.60%
  • तामुलपुर – 56.81%
  • तिनसुकिया – 56.73%
  • उदालगुड़ी – 58.91%
  • पश्चिम कार्बी आंगलोंग – 54.31%

कई जिलों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है, जिसमें दरंग, ग्वालपाड़ा, माजुली और दक्षिण सालमारा जैसे जिले आगे रहे।

मतदान के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए माना जा रहा है कि शाम तक कुल मतदान प्रतिशत और अधिक बढ़ सकता है। यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share

Similar Posts