अरब सागर में चक्रवाती तूफ़ान शक्ति के तेज होने के बाद महाराष्ट्र में चेतावनी जारी


मौसम विभाग ने अरब सागर में चक्रवाती तूफ़ान शक्ति के तेज होने के बाद महाराष्ट्र में चक्रवात की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक गरज और बिजली के साथ तेज़ हवाओं के चलने की संभावना है।
मछुआरों को उत्तर-पश्चिमी अरब सागर में जाने से सख़्त मना किया गया है। विभाग ने बताया कि इस महीने 8 अक्टूबर तक मुंबई में हल्की बारिश होने की संभावना है। ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए भी इसी तरह का पूर्वानुमान है।
महाराष्ट्र सरकार ने जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों की निगरानी करने तथा आवश्यक होने पर निकासी योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।